Add To collaction

दिशा -06-Jul-2024

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक: 06/07/2024 
दिशा  (स्वैच्छिक)

सही दिशा जब मिल जाती है,
समय साथ निभाता है।
अन्यथा दिशा से भटका इंसान 
सफल कहां हो पाता है?

माना परिश्रम आवश्यक 
सफलता प्राप्ति के लिए। 
पर सही दिशा का ज्ञान भी
अहम भूमिका निभाता है।

देखो चारों ओर मानव, 
खोलकर अपनी आंखें
प्रतियोगिता का ज़माना है,
जो करता परिश्रम 
आगे वही बढ़ पाता है।

दिशा का प्रकाश 
नाव किनारे लाता है।
जब समुंदर में पानी 
भयंकर हिचकोले मारता है।

यही दिशा लगाती तुम्हें पार,
समुंदर से बाहर लाती है।
तुम्हें अहसास कराती है,
सही का ज्ञान कराती है।

सही दिशा जब मिल जाती है
समय साथ निभाता है।
अन्यथा दिशा से भटका इंसान, 
सफल कहां हो पाता है?

शाहाना परवीन 'शान'...✍️ 
मुजफ्फरनगर

   3
1 Comments

madhura

06-Jul-2024 03:48 PM

V nice

Reply